शताक्षी महिला मंडल ने 492 जरूरतमंद श्रमिकों को बाटें जरूरी सामान

शताक्षी महिला मंडल ने 492 जरूरतमंद श्रमिकों को बाटें जरूरी सामान

साकतोड़िया(अमन राय) : शताक्षी महिला मंडल की ओर से आगामी दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर आज दिनांक 04.10.2023 को डिशेरगढ़ स्थित झालबागन क्लब में अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पंडा के मार्गदर्शन में आस-पास के जरूरतमंद 492 महिला एवं पुरुष श्रमिकों के मध्य उपयोगी सामान एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया | ईसीएल मुख्यालय, सैंक्टोरिया अस्पताल, ईसीएल कॉलोनी, एवं गेस्ट हाउस में कार्यरत सभी श्रमिकों, सफाई कर्मी एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को बेडशीट, मच्छरदानी, गमछा एवं महिला श्रमिकों को मच्छरदानी, साड़ी, सुहाग सामग्री के साथ-साथ सभी को लड्डू के पैकेट दिए गए। इस अवसर पर एस.एम.एम की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पंडा ने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी और स्वस्थ एवं खुशहाल जिंदगी की कामना की तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी और अंत में प्रौढ़ शिक्षा को प्रोत्साहन देने की बात कही। गौरतलब हैं कि शताक्षी महिला मंडल एक जनकल्याण के लिए समर्पित ईसीएल ऑफ़िकर्स वाईफ्स एसोसिएशन की संस्था जो समाज की निरंतर सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं| इस अवसर पर शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पंडा, उपाध्यक्षा श्रीमती आकांक्षा मिश्रा, श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती संचिता रॉय सहित सचिव श्रीमती पल्लवी सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम पंकज एवं श्रीमती सुनीता चौधरी, संयुक्त सचिव श्रीमती कुमुद शर्मा, श्रीमती मूनमून चैटर्जी, श्रीमती शुषमा झा खवारे, एवं मुख्यालय की अन्य सदस्या मौजूद थी |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0